हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: बेनीगंज। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत कछौना रेंज द्वारा विकासखंड कोथावां की 55 ग्राम पंचायतों को निशुल्क पौधे वितरित किए गए। कछौना रेंज के रेंजर विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों को नीम, आम, जामुन, कटहल, गूलर और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए। क्षेत्र प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कुछ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि अभी पौधे लेने नहीं पहुंच सके हैं, जिन्हें जल्द ही निशुल्क पौधे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया संदेश यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आरएसएस के जिला पर्यावरण संयोजक ने दर्जनों पौधे लगाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...