हरदोई, जुलाई 25 -- Hardoi News: हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों ने 200 से अधिक नीम , सदाबहार, गेंदा, गुलाब, अमरूद, शमी, नींबू, अपराजिता, अशोक, अमलतास समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। छात्रों ने अपने-अपने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। प्रबंध निदेशिका डॉ. कीर्ति सिंह एवं प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की। अधिकाधिक पौधरोपण से वातावरण शुद्ध होता है, ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो हमारा देश पुनः हरित, स्वच्छ और समृद्ध बन सकता है। एकेडमिक हेड अश्वनी दीक्षित, कार्यक्रम संयोजिका एवं पर्यवेक्षक वैशाली अग्रवाल,...