Hardoi News: एक क्रय केंद्र पर एक कांटे से होगी 300 कुंतल धान की खरीद
हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन के निर्धारित मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित धान खरीद कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों और क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों को दिए। जिलाधिकारी ने धान खरीद से जुड़े शासन के दिशा-निर्देशों, निर्धारित प्रक्रियाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों के पंजीकरण, धान की गुणवत्ता की जांच, क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाओं, इलेक्ट्रॉनिक कांटों और नमी मापक यंत्रों की उपलब्धता तथा अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष जोर दिया। साथ ही खरीदे गए धान का भुगतान नियमानुसार सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.