Hardoi News: एएन क्लब बरेली ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब
हरदोई, नवम्बर 18 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट सीजन-5 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में एएन क्लब बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहाबाद चैलेंजर्स को 25-23 के करीबी अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शाहाबाद चैलेंजर्स को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार स्मैश और शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। आखिरी पलों तक चले मुकाबले में एएन क्लब बरेली ने बढ़त बनाकर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि आसिफ खां बब्बू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 में दिखाई प्रतिभा खिलाड़ी अपनी मेहनत से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.