Hardoi News: एंबुलेंस चालक से मारपीट, लोहे की रॉड से किया हमला
हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिला अस्पताल से मरीज को छोड़कर बिलग्राम लौट रहे सरकारी एंबुलेंस चालक से रास्ते में विवाद के बाद मारपीट कर दी गई। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथी ने लोहे की रॉड से हमला कर चालक को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपित गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए ऑटो छोड़कर भाग निकले। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलग्राम निवासी सरकारी एंबुलेंस चालक अरविंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर को वह जिला अस्पताल हरदोई से मरीज को छोड़कर एंबुलेंस से बिलग्राम जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे बिलग्राम चुंगी के पास एक ऑटो ने एंबुलेंस को पास नहीं दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एग्रीकल्चर कॉलेज के पास पहुंचने पर ऑटो चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.