हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने एंगल कटपीस और लोहे की प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 100 किलोग्राम चोरी का एंगल कटपीस और लोहे की प्लेट बरामद की गई है। सीओ सिटी अंजीत सिंह चौहान ने बताया कि 10 जून 2026 को एनसीसी लिमिटेड के स्टोर इंचार्ज ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया था कि जल निगम की हर घर नल योजना के कार्य में प्रयुक्त कंपनी के स्टोर से चालक और सुरक्षा गार्ड की मिलीभगत से एंगल कटपीस व लोहे की प्लेट चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान बरामदगी के आधार पर मुकदमे में एक अन्य धारा भी बढ़ाई गई। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी मनोज निवासी चांद बेहटा, कोतवाली शहर और सूरज निवासी अनहेरा, ...