Hardoi News: उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत संपन्न साक्षरता परीक्षा
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: टड़ियावां। बीएसए के दिशा निर्देश के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत परीक्षा हुई। बीईओ अनिल झा के मुताबिक विकास खंड के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह 10 बजे से सायं पांच तक साक्षरता परीक्षा कराई गई। बीईओ झा के अनुसार, 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के निरक्षरों की साक्षरता परीक्षा कराई गई। बीईओ श्री झा ने आगे बताया कि उल्लास पोर्टल पर कुल 438 निरक्षरों की ऑनलाइन फीडिंग, पंजीकरण करवाई गई। इनमें 332 निरक्षरों ने प्रतिभाग लिया, जबकि 106 निरक्षर अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उल्लास नवभारत साक्षरता के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.