Hardoi News: उर्वरक विक्रेता पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: टड़ियावां। खाद की ओवररेटिंग की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (अवध) से जुड़े एक पदाधिकारी ने खाद विक्रेता पर बंधक बनाकर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। गांव कालाआम निवासी पीड़ित सत्यम बाजपेई ने बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को जिला कृषि अधिकारी से गोपालपुर स्थित एक खाद भंडार पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने शिकंजा कसा। आरोप है इसी शिकायत से नाराज होकर खाद विक्रेता ने उन्हें सबक सिखाने की ठानी। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसे फोन कर खाद लेने और बातचीत के बहाने दुकान पर बुलाया। दुकान पहुंचने पर उन्हें अंदर बैठाकर शिकायत लेने का दबाव बनाया। विरोध पर गाली-गलौज कर दुकान का शटर बंद कर दिया गया। इसके बाद मारपीट की गई। किसी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.