Hardoi News: उर्वरकों में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर: डीएम
हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों, सहकारी संस्थाओं एवं उर्वरक एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में डीएपी, यूरिया, एनपीके और एमओपी सहित सभी आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। किसी भी स्तर पर कृत्रिम अभाव उत्पन्न न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराया जाए। कालाबाजारी, जमाखोरी, ओवररेटिंग अथवा टैगिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.