हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: हरदोई। स्वामी कल्याणानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय न्योरा देव में मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन हुआ। इसमें युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं ने नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षता स्वावलंबी भारत अभियान के समन्वयक हर्षवर्धन सिंह ने की। जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने संचालन किया। हर्षवर्धन सिंह ने अतिथियों, छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: उद्यमिता की भावना जागृत क...