Hardoi News: उत्कर्ष का सब इंस्पेक्टर पद पर चयन
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली कस्बे के उत्कर्ष गुप्ता का चयन सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। बीएससी की पढ़ाई के बाद उन्होंने लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की मन न लगने पर घर लौट आए। इसके बाद कपड़े की दुकान पर पिता विपिन गुप्ता का हाथ बंटाने के साथ पढ़ाई जारी रखी। उत्कर्ष सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दुकान पर रहते थे और इसी बीच समय निकालकर तैयारी करते रहे। उनके बड़े भाई नितिन गुप्ता जो कि श्रीजयनारायण इंटर कॉलेज का काम देखते हैं। उत्कर्ष की सफलता ने कस्बे के लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि दुकान पर दिनभर रहने वाला यह युवक आखिर कब पढ़ता था। उनकी सफलता पर परिजनों और कस्बावासियों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.