Hardoi News: ई-रिक्शा में 93 हजार रुपये जेब काटकर निकाले
हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सफर कर रहे एक किसान की जेब काटकर शातिर चोर ने 93 हजार पार कर दिए। पीड़ित किसान भैंस खरीदने के लिए मंडी जा रहा था। लठपुरा मजरा मलौथा निवासी रामनिवास पुत्र नत्थूलाल बीती 1 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे अपनी पैंट की जेब में 93 हजार रुपये रखकर ई-रिक्शा से सांडी नरवासा जा रहे थे। ई-रिक्शा में कुछ अज्ञात यात्री भी सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा लमकन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी मौका देखकर उचक्कों ने किसान की जेब काट ली और नकदी समेटकर वहां उतर गए। कुछ देर बाद जब रामनिवास को जेब कटने का अहसास हुआ। तब तक आरोपी रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक शिव बाबू को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरपालपुर के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.