Hardoi News: ई-रिक्शा चालक को पीटा, जान से मारने की धमकी
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। सराय थोक पश्चिमी निवासी प्रभाकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है आठ जुलाई की रात करीब 10 बजे वह रफी अहमद चौराहे से मुन्ने मियां चौराहा स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में जोकर उर्फ आसिफ पुत्र अनीश और चार अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे पिहानी चुंगी चलने को कहा। प्रभाकर ने घर जाने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसकी आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.