हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: हरदोई। मथुरा से नेपाल जा रहा एलपीजी टैंकर मंगलवार शाम बघौली-बेनीगंज मार्ग पर ब्यौरापुर के पास ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गया। गैस का टैंकर होने से मौके पर सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इस बारे में एसओ प्रशान्त दुबे ने बताया कि हाइड्रा की मदद से देर रात टैंकर रवाना किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में CNG भरवाते समय ट्रक का सिलेंडर फटा, 3 की मौत; इन वजहों से हो सकता है धमाका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...