हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: हरदोई। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित किया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में नगर क्षेत्र के लिए 10 रूट निर्धारित किए गए हैं। ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन भरवाकर उनकी पसंद के अनुसार एक रूट आवंटित किया जा रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह यादव ने बताया कि अभियान के तहत ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। चालकों को निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे शहर में ई-रिक्शा की अनियमित आवाजाही पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से ई-रिक्...