हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: मल्लावां। गौरी चौराहा के पास शाम को अज्ञात ई रिक्शा चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान महिला ने अपना नाम रेशमा बताया, लेकिन पता और परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...