हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता का पैर कई जगह से टूट गया। उनका लखनऊ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया है। आजाद नगर निवासी आयुष कुमार रंजन ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक जुलाई की शाम करीब चार बजे वह अपने पिता चेतराम के साथ बाइक से स्टेशन जा रहे थे। आरोप है कुंती नर्सिंग होम के पास सामने से आए ई-रिक्शा ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ऑटो चालक के विवाद में पूछताछ करने पहुंचे युवक पर हमला, ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ गंभीर रूप से घायल पिता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसी दिन लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित निजी अस्...