हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: शाहाबाद। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने 21 साल पुराने मामले में नगर पालिका के सभासद रहे अजहर मसूद खां पर कथित धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। आरोप है सभासद पद पर रहते हुए उन्होंने नियमों की जानकारी होने के बावजूद अपनी पत्नी नाहीद अख्तर के नाम नगर पालिका की दुकान आवंटित करवा ली। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले के आरोप ईओ सर्वेश कुमार के अनुसार, 2000 से 2005 तक नगर पालिका के कार्यकाल में अजहर मसूद खां बाजार वार्ड से निर्वाचित सभासद थे। नगर पालिका की संपत्ति के आवंटन से जुड़े नियमों के अनुसार पद पर रहते हुए कोई सभासद अपने अथवा अपने परिवार के सदस्य के नाम नगर पालिका की संपत्ति आवंटित नहीं करा सकता।

धोखाधड़ी का आरोप आरोप है 2005 में नगर पालिका की दुकानों के आवंटन की प्रक...