Hardoi News: इमली रोड' को मिला पुनर्जीवन , डीएम की पहल पर लगे इमली के पौधे
हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कभी घने इमली के पेड़ों के लिए पहचान रखने वाली शहर की पुरानी धरोहर 'इमली रोड' अब फिर अपने पुराने स्वरूप में लौटने की ओर है। वर्षों पहले इस मार्ग की पहचान सड़क के दोनों ओर खड़े इमली के विशाल पेड़ों से होती थी। समय के साथ पेड़ सूखते और गिरते गए और धीरे-धीरे सड़क से इमली के पेड़ों का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया। हालांकि, शहरवासियों की जुबान पर आज भी इस मार्ग का नाम 'इमली रोड' ही है। अब प्रशासन ने इस ऐतिहासिक पहचान को दोबारा जीवंत करने की पहल की है। जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल पर रेलवेगंज से साण्डी चुंगी तक सरकुलर रोड के दोनों किनारों पर इमली के पौधे लगाए गए हैं। सामाजिक वानिकी वन एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से चलाये गए अभियान के तहत यहां करीब पांच से छह फीट ऊंचाई वाले 102 इमली के पौधों का रोपण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.