Hardoi News: इनामी अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: बेनीगंज। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को बेनीगंज थाना क्षेत्र के पहला रायपुर निवासी 25000 का इनामी गैंगस्टर एक्ट के तहत काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे रामू निवासी पहला रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित सोनी, कांस्टेबल अश्वनी कुमार, श्रीकांत यादव संयुक्त रूप से शामिल रहे। बरगदिया तिराहे के पास उसे दबोचा गया। पुलिस के अनुसार रामू समाज विरोधी गतिविधियों में लिफ्त हकर भय और आतंक का माहौल पैदा कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.