Hardoi News: इनर व्हील क्लब ने अस्पताल में शुरू किया पब्लिक लाइब्रेरी कॉर्नर
हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: हरदोई। इनर व्हील क्लब ने ''पुस्तकें, विचार और उजाला'' परियोजना के तहत डीसीडीसी किडनी केयर हॉस्पिटल में पब्लिक लाइब्रेरी कॉर्नर की शुरुआत की। इसका उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को प्रतीक्षा के दौरान उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराना है। अस्पताल में इलाज और जांच के दौरान मरीजों व परिजनों को कई बार लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। क्लब की इस पहल से उनके प्रतीक्षा समय का सदुपयोग होगा और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। क्लब की ओर से पुस्तकों को व्यवस्थित रखने के लिए एक रैक भी भेंट किया गया। संस्था ने भविष्य में कॉर्नर को नियमित रूप से व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा आवश्यकता के अनुसार पुस्तकों और रैक की संख्या बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर संस्था की अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.