Hardoi News: इटौली विद्युत उपकेंद्र के जेई-एसडीओ पर धन उगाही के आरोप
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। ईटौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता, एसडीओ और लाइनमैन पर कथित धन उगाही और अघोषित बिजली कटौती के आरोप लगे हैं। भारतीय किसान मजदूर संगठन हरदोई के अध्यक्ष शैलेश अवस्थी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शैलेश अवस्थी ने आरोप लगाया कि बिजली संबंधी काम कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से धन लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने स्वयं 20 हजार रुपये देकर अपना काम कराया। उनका कहना है कि जब सामाजिक संगठन से जुड़े व्यक्ति से इस तरह धन लिया जा रहा है तो आम उपभोक्ताओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली चेकिंग के दौरान कटिया पकड़े जाने के बाद कथित रूप से धन लेकर छोड़ दिया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.