Hardoi News: इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: संडीला (हरदोई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के आँसू सराय तिराहे के पास रांग साइड आ रही इको कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। उसका साथी घायल हो गयाभूपेंद्र सिंह उर्फ़ गोलू 24 वर्ष निवासी चंद्रपुर मजरा जरहा अपने साथी नाजिम पुत्र कल्लू निवासी जरहा के साथ संडीला आ रहे थे। तभी आशु सराय तिराहे के पास रॉंग साइड आ रही इको कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने भूपेंद्र को सीएचसी पहुंचाया जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। वही नाजिम का एक निजी हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक भूपेंद्र की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके छह माह का बेटा है। मृतक दो भाई वह एक बहन है। भाइयो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.