हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: हरदोई। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शनिवार को ऑर्थोपेडिक विभाग में इंप्लांट उपलब्ध कराने वाले एक वेंडर को लेकर कुछ देर तक हलचल रही। चर्चा रही कि वेंडर के साथ मारपीट हुई है। हालांकि विभागाध्यक्ष और संबंधित वेंडर दोनों ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि चार दिन पहले विभाग में एक मरीज का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान मरीज के तीमारदारों ने इंप्लांट के बदले अधिक रुपये वसूलने का आरोप वेंडर पर लगाया था। इसी शिकायत के संबंध में शनिवार को जब वही वेंडर दूसरे मरीज के लिए इंप्लांट लेकर आया तो उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: इलाज में लापरवाही की शिकायत को लेकर पहुंची डायल-112 उनके अनुसार वेंडर पहले विभाग में नहीं आया। उसे बुलाकर पूछताछ की गई और प...