Hardoi News: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में फर्जी हाजिरी का आरोप, 74 मजदूरों की फीडिंग पर उठे सवाल
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। बीबीजी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज करने का मामला सामने आया है। सांडी ब्लॉक की लमकन ग्राम पंचायत के जनकपुरवा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर आठ से दस मजदूर ही काम कर रहे हैं, जबकि मस्टररोल में रोजाना 50 से 74 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, लालाराम के घर के पास से करीब 100 मीटर सड़क का बेस तैयार करने और दोनों ओर नाली निर्माण के लिए सप्ताह भर पहले काम शुरू हुआ था। इसमें राजमिस्त्री और मजदूर लगाए गए थे। आरोप है कि शुक्रवार को मौके पर काम पूरी तरह बंद रहा, इसके बावजूद मस्टररोल में 74 मजदूरों की हाजिरी फीड की गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बीडीओ अस्मिता सेन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.