Hardoi News: इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: सांडी। मुख्यमंत्री ग्रामोदय योजना के तहत बन रही इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप लगे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। एसडीएम एन राम ने मामला संज्ञान में होने की बात कहते हुए जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कई दिनों से तिराहा से गोवर्धनी मंदिर होते हुए लखपेड़ाबाग जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, विपिन कुमार और विपनेश समेत ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार पुराने खड़ंजे को हटाए बिना ही सड़क किनारे पीली ईंटों का इस्तेमाल कर रहा है। बेस में भी पत्थरों की सीमित मात्रा डालकर बालू के सहारे इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.