हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: हरदोई। नौकरी लगवाने के नाम पर सीतापुर की आशा वर्कर से 60 हजार और जेवर लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीतापुर थाना संदना क्षेत्र के असुवामंड निवासी रीता श्रीवास्तव ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया, वह आशा वर्कर हैं। हरदोई में रिश्तेदारी के चलते मंगलीपुरवा मोहल्ला सईयापुर कोतवाली शहर निवासी सर्वेश रावत से उनकी जान-पहचान हुई थी। आरोप है करीब आठ-दस साल पहले सर्वेश ने गांव में 12 हजार महीने की नौकरी लगवाने की बात कही और एक लाख सिक्योरिटी मांगी। रुपये न होने पर उसने जेवर गिरवी रखकर रकम देने को कहा। महिला के अनुसार उसने पिंटू सुनार के पास सोने का हार, मंगलसूत्र और कान की झुमकी 60 हजार रुपये में गिरवी रखकर रकम सर्वेश को दे दी। आरोप है नौकरी लगी और न जेवर वापस मि...