Hardoi News: आशा वर्करों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: हरपालपुर। सीएचसी में तैनात आशा वर्करों ने बुधवार को 'आशा संगिनी - स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश' के आह्वान पर सीएचसी में प्रदर्शन किया। सीएचसी अधीक्षक को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आशा वर्करों द्वारा सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आनंद पांडेय को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार कार्यकर्ताओं ने 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मांगों पर सुनवाई न होने की स्थिति में 22 अक्टूबर से लखनऊ स्थित इको गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। संघ का कहना है कि आंगनवाड़ी, पंचायत सहायक और शिक्षामित्रों के मानदेय में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है, लेकिन लगातार संघर्ष के बावजूद आशा संगिनियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। यह भी पढ़ें- S...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.