Hardoi News: आलियापुर फीडर की बिजली 22 घंटे गुल
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: सवायजपुर। खितौली मोड़ के पास सड़क हादसे में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद आलियापुर फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 22 घंटे तक ठप रही। लंबे समय तक बिजली न आने से फीडर से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात खितौली मोड़ के पास एक बाइक बिजली के पोल से टकरा गई थी। हादसे में पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद आलियापुर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। करीब 22 घंटे तक बिजली न आने पर एक उपभोक्ता ने जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के सीयूजी नंबर पर फोन कर समस्या की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित जेई को विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए और उपभोक्ता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जेई पंकज जसवाल ने लाइनमैन से पोल लगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.