Hardoi News: आरजीएस क्रिकेट अकादमी ने राइजिंग स्टार को 123 रन से हराया
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई डिस्ट्रिक्ट वनडे क्रिकेट लीग का छठा मुकाबला आरजीएस क्रिकेट अकादमी और राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें आरजीएस क्रिकेट अकादमी ने 123 रन से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरजीएस की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 238 रन बनाए। आरजीएस की ओर से सुमित यादव ने 83 रन की शानदार पारी खेली। नितिन कनौजिया ने 33 और नावेद ने 30 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की ओर से आदित्य कनौजिया, आर्यन और अजीत वर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभय ने 32 और विकास ने 23 रन बनाए। आरजीएस की ओर से शोभित और शिपुल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मनीष कश्यप को दो विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.