Hardoi News: आपूर्ति संबंधी शिकायतों की हर मंगलवार को होगी सुनवाई
हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई। उप जिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया ने बताया कि तहसील में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त होते हैं। इनमें बड़ी संख्या में शिकायतें आपूर्ति विभाग से संबंधित होती हैं। आपूर्ति संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सण्डीला तथा पूर्ति निरीक्षक सण्डीला, बेहन्दर, कोथावां, कछौना एवं भरावन को निर्देशित किया है कि उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहें। आपूर्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.