हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। क्षेत्र के नथ्थापुरवा गांव में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आनंदेश्वर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के तहत आयोजित रनिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता बृजेश वर्मा 'टिल्लू भैया' ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बृजेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर और सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना जरूरी है। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पीडीए सम्मेलन में सामाजिक न्याय और भागीदारी का संकल्प इ...