Hardoi News: आधे गांव में अंधेरा, बिजली के इंतजार में उम्मरपुरवा के ग्रामीण
हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: सुरसा, संवाददाता। विकास के दावों के बीच सुरसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरहरा के मजरा उम्मरपुरवा के ग्रामीण आज भी पूरी तरह बिजली सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्युतीकरण तो हुआ, लेकिन बिजली लाइन केवल आधे हिस्से तक ही पहुंची है, जबकि शेष आबादी आज भी अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर है। गांव की चमेली, मनीषा, उर्मिला और किरन ने बताया कि भीषण गर्मी में सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली न होने से गर्मी और बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। रात में अंधेरा रहने से दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.