हरदोई, अक्टूबर 31 -- Hardoi News: शाहाबाद। दीपावली को देखते हुए आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को शाहाबाद के बेझा चौराहे के पास उप जिलाधिकारी डॉ.अवनीश कुमार और क्षेत्राधिकारी संतोष सिह ने पुलिस टीम के साथ आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आतिशबाजी के थोक विक्रेता नजाकत अली और लियाकत अली के दो गोदामों पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान दोनों गोदामों में भारी मात्रा में आतिशबाजी भरी मिली। अधिकारियों ने जब गोदामों से संबंधित लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजात मांगे तो दोनों विक्रेता मौके पर अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों गोदामों को सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बिना लाइसेंस के नहीं चलेगी आतिशबाजी की दुकानें वहीं, पुलिस ने मामले में तीन ...