हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: पिहानी। जाजूपारा गांव निवासी अबरुना ने सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र के बरहमऊ गांव निवासी इमरान, सिराजू खां, तरन्नुम, कमरजहां, इन्दाद, इरशाद व तबस्सुम पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसने बेटी की शादी इमरान के साथ की थी। उक्त लोगों ने अतिरिक्त दहेज में भैंस, सोने की चेन और दो लाख नगद की मांग करते हुए प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर 22 अगस्त को मारपीट करके गांव के पास छोड़कर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...