हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अनुनय झा ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार व सम्मान प्रदान किया। ककरा खेड़ा प्राथमिक विद्यालय, सनबीम स्कूल तथा स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक विविधता से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित...