हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के चौराडीह मजरा अहिरी गांव में सोमवार रात चोरों ने घर में घुसकर जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित रामकिशोर के वह घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे जेवर और करीब 10 हजार रुपये गायब थे। एसओ बघौली ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...