Hardoi News: आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे, उधार के कमरों में पढ़ रहे नौनिहाल
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वयं के भवन उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना ब्लॉक क्षेत्र में दम तोड़ती नजर आ रही है। साड़ी ब्लॉक क्षेत्र की पांच चयनित ग्राम सभाओं में तीन वर्ष बाद भी आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते केंद्रों में पंजीकृत नौनिहाल आज भी उधार के कमरों में बैठकर शिक्षा और पोषण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने को मजबूर हैं।वर्ष 2023-24 में शासन के निर्देश पर तत्कालीन बीडीओ द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलवा के अखवेलपुर, तिलमई खेड़ा, सेमरिया, बानामऊ के नुर्रा तथा चौसार के पुरवा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इन केंद्रों का निर्माण बच्चों के पठन-पाठन और पोषण संबंधी गतिविधियों को बेहतर बनाने के उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.