Hardoi News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराएं: डीएम
हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सभी पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का काम समय से पूरा कराने और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा। जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र का पूर्ण क्षमता से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के तहत चिह्नित कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का एएनएम से परीक्षण कराने के बाद एनआरसी में संदर्भित किया जाए। गांवों में आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी सत्रों का व्यापक स्तर पर आयोजन और नियमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.