हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और पीसीआई इंडिया के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। माँ भगवती डिग्री कॉलेज अहिरोरी सहित क्षेत्र के तीन अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 'जागरूकता दूत' बनकर हरदोई को फाइलेरिया मुक्त बनाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लसीका फाइलेरिया (हाथीपाँव), सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान और मच्छर नियंत्रण के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। अपने विद्यालयों और स्थानीय समुदाय में जागरूकता दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 'फाइलेरिया चैंपियन' के रूप में प...