हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र के बिलौनी निवासी लालकुमार की बाइक गहलोत नर्सिंग होम के बाहर से चोरी हो गई। लालकुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह अपनी मां रंजना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने आया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 11:45 बजे बाइक गायब मिली। तलाश के दौरान 31 अगस्त को अमित कुमार ने फोन कर बताया कि अंशु निवासी पलिया बाइक बेचने उसके पास आया था। आरोप है कि अमित के पहुंचने पर अंशु मौका पाकर भाग गया। पीड़ित ने बाइक बरामद कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...