Hardoi News: अवैध रूप से शराब बेचते युवक को 30 पौवों के साथ दबोचा
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: सांडी। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 30 देशी शराब के पौवे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी गई। हल्का प्रभारी अंकुर ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरण्डारी स्थित देशी शराब ठेके के सामने अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान गुमटी के सामने रखे तख्त के नीचे छिपाए गए कंटेनर से 'जोशीला स्टार' ब्रांड के 30 देशी शराब के पौवे बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम वासुदेव, निवासी बरण्डारी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.