Hardoi News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला रावणपुरवा निवासी बल्ला कंजड़ उर्फ नरेश पुत्र छुट्टन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामले में मुकदमा संख्या 426/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक अक्षय मलिक, कांस्टेबल अतुल चौधरी, संदीप कुमार और हिमांशु शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने वाला भी नामजद यह भी पढ़ें- Luc...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.