हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र की प्रेमनगर कॉलोनी में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे जेवर पार कर दिए। प्रेमनगर कॉलोनी निवासी विनोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक अगस्त की रात करीब एक बजे सो गए थे। सुबह चार बजे उठे तो अलमारी का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अंगूठी, चेन, कुंडल, छल्ला, टॉप्स, पायल और मंगलसूत्र गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एक रात छह घरों में चोरी, लाखों के जेवर-नगदी पार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...