Hardoi News: अमेठी का मोबाइल चोर गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मिलने पर तलाशी में उसके पास से करीब 7,500 रुपये का चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अमेठी के जामौ थाना क्षेत्र निवासी राशिद (29) के रूप में हुई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जीआरपी ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.