Hardoi News: अभ्युदय योजना के पुस्तकालय का शुभारंभ, चयनित अभ्यर्थी सम्मानित
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत पुस्तकालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित यूपी पुलिस उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डीएम ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.