Hardoi News: अब 19 दिसंबर को मदारी पासी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: टड़ियावां। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के चलते 24 अक्टूबर को प्रस्तावित जननायक मदारी पासी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। अब यह कार्यक्रम 19 दिसंबर 2026 को टड़ियावां ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। विधायक श्री प्रकाश ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इसी दिन सर्व समाज की रक्षा, सुरक्षा एवं उत्थान के उद्देश्य से 'मदारी आर्मी' का भी आगाज किया जाएगा। विधायक ने अपनी पोस्ट के अंत में 'जय मदारी, जय भीम, जय श्रीराम' का उल्लेख किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.