Hardoi News: अपहरण व पॉक्सो में आरोपी को किया गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: पचदेवरा। पचदेवरा थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में गुरुवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव के मुताबिक, 28 सितम्बर को एक महिला ने पचदेवरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक बेटी को अजय उर्फ कल्लू निवासी ग्राम गुलचम्पा शाहजहांपुर कहीं ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान मुकदमें में धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अजय उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.