हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: सांडी। ग्रामसभा औरेनी में स्कूल से गांव तक सड़क निर्माण, क्षेत्र पंचायत निधि से बनी पुलिया की गुणवत्ता और दलित बस्ती में अन्नपूर्णा भवन व बारातघर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। खंड विकास अधिकारी आस्मिता सेन ने मौके का निरीक्षण कर स्कूल जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की कवायद शुरू कराई है। वहीं लेखपाल ने पंचायत घर के पास अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि चिन्हित की है। करीब छह माह पहले ग्रामसभा औरेनी के दलित बहुल पूर्वी औरेनी में क्षेत्र पंचायत निधि से नरवा पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तांतरी पहुंच कर डीसी ने विकास योजना व विस्थापितो की सुनी समस्या पुलिया के दोनों ओर 15-15 मीटर खड़ंजा सड़क बनाए जाने की योजना थी, ...