Hardoi News: अनुपम को दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाने पर हर्ष
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: पचदेवरा। लखनौर गांव के मूल निवासी अनुपम पाण्डेय को दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने अनुपम पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। वहीं हरदोई भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लखनौर निवासी मुकेश अग्निहोत्री, अनूप अग्निहोत्री, कमालपुर के जैनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लखनौर गांव के मूल निवासी को संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.